गोरेवाड़ा में बनेगा कंजर्वेशन सेंटर, तीन संस्थाओं के बीच हुआ एमओयु

नागपुर. तेजी से कम हो रहे वन्यजीवों की प्रजाति को लुप्त होने के पहले बढ़ाने को लेकर प्रयास जारी है। जिसमें गोरेवाड़ा में वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सेंटर का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को इस संबंध में बॉम्बे नैचरल हिस्ट्री सोसायटी, एफडीसीएम गोरेवाड़ा जू लिमिटेड व वाइल्ड लाइफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के बीच में एमओयु साइन हुआ है। नई बात यह है कि इस कनजर्वेशन सेंटर में न केवल वाइल्ड बफेलो बल्कि यूरेशियन ओटर व व तनमोर की प्रजाति की भी ब्रि़डिंग कराकर संख्या बढ़ाई जानेवाली है। राज्य की बात करें तो यहां बड़ी संख्या में अभयारण्य व बाघ प्रकल्प है। जिसमें मेलघाट, ताडोबा अंधारी, सह्याद्री, पेंच, नवेगांव नागझिरा, बोर बाघ प्रकल्प शामिल है। इन प्रकल्पों का कुल दायरा 90 हजार स्वेअर किमी से ज्यादा है। इन सभी प्रकल्पों में बाघ, तेंदुओं से लेकर भालू, मगरमच्छ व शाकाहारी वन्यजीवों की अलग-अलग प्रजाति मौजूद है। लेकिन आज भी इन में कई वन्यजीव ऐसे हैं, जिन्हें बहुत कम देखा जाता है। यह प्रजातियां लुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। खासकर लेसर फ्लोरिकल, यूरेशियन ओटर, जंगली भैसा आदि शामिल हैं। ऐसे में इनकी प्रजाति को पूरी तरह से लुप्त होने से पहले बचाने की जद्दोजहद वन विभाग कर रहा है। उपरोक्त तीनों संस्थाओं की मदद से लुफ्त होनेवाली प्रजाति की संख्या बढ़ाई जानेवाली है। जंगली भैसों की संख्या बहुत कम हो गई है। कई जगह पर नाममात्र है। ऐसे में वन विभाग की ओर से इन्हें बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। नागपुर का गोरेवाड़ा प्रकल्प इन दिनों तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बड़े पैमाने पर जगह रहने से जू से लेकर सफारी आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसी में अब यहां वाइल्ड बफेलो कंजरर्वेशन सेंटर को भी शुरू करने का विचार किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार महाराष्ट्र के जंगलों में केवल 17 वाइल्ड बफेलो बची है। जो कि आनेवाले कुछ समय बाद पूरी तरह से खत्म हो सकती है। ऐसे में इन जंगलों में वाइल्ड बफेलो की संख्या बढ़ाने के लिए उपरोक्त कवायदें की जा रही है। छत्तीसगढ़ से यहां बफेलो लाकर ब्रिडिंग की जानेवाली है। जिसके बाद यहां इनकी संख्या को बढ़ाकर उन्हें जंगली माहौल का प्रशिक्षण आदि दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विदर्भ व राज्य के जंगलों में इन्हें छोड़ा जाएगा। ताकि धीरे- धीरे इनकी प्रजाति बढ़ने लगे, वहीं जंगलों में इन्हें देखना आसान हो जाए।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई