अयोध्या के बाद जामसांवली लोक भी मुस्कुराएगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव

छिंदवाड़ा. मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी की निद्रा अवस्था में विराजमान प्रतिमा के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि जामसांवली में भव्य हनुमान लोक का निर्माण होगा, जिसका पहला चरण मई तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भव्य राम लोक बना है, उसी तरह जामसांवली में भी हनुमान लोक मुस्कुराएगा। इस परियोजना में 30 एकड़ में 314 करोड़ रुपये की लागत से हनुमान लोक का निर्माण किया जा रहा है। यह उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर छह चरणों में पूरा होगा।

पहले चरण में होंगे ये कार्य:

➡️ 35 करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वार से हनुमान लोक तक का निर्माण
➡️ हनुमान जी के बाल स्वरूप और किष्किंधा से सूर्यदेव तक की कथाओं का हाईटेक चित्रण
➡️ हनुमान लोक कॉरिडोर में नौ भव्य फाइबर मूर्तियां स्थापित होंगी
➡️ डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में विशाल पार्किंग क्षेत्र का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 13 धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं और गुड़ी पड़वा से इन कार्यों को और गति दी जाएगी। इस मौके पर सांसद विवेक साहू, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान लोक श्रद्धालुओं के लिए एक नई आध्यात्मिक यात्रा का केंद्र बनेगा। निद्रा अवस्था में विराजमान हनुमान जी की यह प्रतिमा अपने आप में अद्भुत और अलौकिक है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय धवले ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई