नागपुर. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने आज प्रादेशिक मानसिक चिकित्सालय का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद भी किया और उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. नितिन अंबाडेकर, उपनिदेशक डॉ. शशिकांत शंभरकर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश हुमणे, सहायक निदेशक प्रमोद गवई, जिला सर्जन निवृत्ती राठौड़, मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर ने अस्पताल के महिला इनडोर वार्ड, उड़ान कक्ष, टेली-मानस कक्ष, मरीजों द्वारा बनाई गई वस्तुएं, बुनाई, दोने-पत्रावलियां आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों द्वारा तैयार किए गए कढ़ाई वाले रूमाल, टेबल क्लॉथ और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं की सराहना की। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मरीजों को आवश्यक सुविधाएं, दवाएं और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर ने निर्माणाधीन जिला सामान्य अस्पताल और जिला सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और टाइल्स का उपयोग किया जाए। साथ ही, सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे करने के आदेश दिए।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










