नासिक. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदरणीय देवेंद्र फडणवीस का शनिवार रात (22 मार्च) को शासकीय विश्राम गृह स्थित सिंहगढ़ निवास पर आगमन हुआ। उनके नासिक आगमन पर भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता माननीय श्री लक्ष्मणराव सावजी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नासिकवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आदिवासी विकास मंत्री माननीय डॉ. भारती पवार भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के आगमन से शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।










