UP का 12वीं फेल डॉक्टर! खुलेआम चला रहा क्लीनिक, बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने का दावा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 12वीं फेल डॉक्टर का एक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि यह कथित डॉक्टर दवाओं का नाम भी नहीं पढ़ पाता है, लेकिन पिछले कई वर्षों से बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज कर रहा है. उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 12वीं फेल बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज कर रहा है और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है. सबसे बड़ी बात उसे दवाइयों की स्पेलिंग तक नहीं आती है. पूरा मामला बहोरापुर गांव का बताया जा रहा है. दरअसल, देवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 12वीं फेल अभिनय प्रताप सिंह खुद को बड़ा डॉक्टर बताता है और पिछले कई सालों अपनी क्लीनिक संचालित कर रहा है. इस क्लीनिक पर रोजना जनपद के साथ ही प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, बाराबंकी से सैकड़ों मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं. 12वीं फेल यह डॉक्टर मरीजों को आयुर्वेद और अंग्रेजी दवाएं देकर इलाज करता है लेकिन उसके पास इलाज करने की कोई डिग्री तक नहीं है.

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर के पास हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे में उसे दिखाने के लिए एक महीने पहले से ही नंबर लेना पड़ता है. वहीं इलाज कराने आए लोगों में सुहैल अहमद और अमीना बानो ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से डॉक्टर के पास आ रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं मिल पा रहा है. एक महीने पहले नंबर भी लगा तो इलाज नहीं हो पाया.

क्लीनिक पर इलाज करने वाले डॉक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो मरीजों को दी जाने वाली दवा का नाम हिंदी में बता रहा है. वहीं, जब उससे दवा की स्पेलिंग पूछी गई तो वह स्पेलिंग भी नहीं पढ़ पाया. इस मामले पर डीईओ डॉक्टर अनीता गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये क्लीनिक विभाग में रजिस्टर्ड है या नहीं, वहां पर किस तरह का इलाज होता है ये जांच का विषय है. अगर ऐसी शिकायत है तो हम जांच करेंगे. जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई