Team India Squad WI T20 Series: अजीत अगरकर ने नए खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, अब तैयार होगी नई टीम इंडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में यह चयन समिति की पहली बैठक रही. अगरकर का लक्ष्य अभी से ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए युवा खिलाड़ियों से सजी टीम तैयार करने पर है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बुधवार (5 जुलाई) को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है. टी20 सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से होगी.

अगरकर की नजरें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप पर

नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में यह चयन समिति की पहली बैठक रही. अगरकर को चंद रोज पहले ही मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था. देखा जाए तो अगरकर ने इस टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताया है. इस टी20 टीम में 30 से अधिक उम्र के सिर्फ दो खिलाड़ी हैं, जिसमें दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है.

अजीत अगरकर ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह आने वाले समय में खासकर टी20 क्रिकेट में और भी युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे. अगरकर का लक्ष्य अभी से ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए युवा खिलाड़ियों से सजी टीम तैयार करने पर है. इसी कड़ी में मुंबई और हैदराबाद के प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को पहली बार नेशनल टीम में चुना गया है. तिलक ने पिछले दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र के दौरान मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया था.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई