ODI Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड-नीदरलैंड में से कौन करेगा क्वालिफाई? जानें समीकरण

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए नौ टीमों अपना स्थान सुनिश्चित कर चुकी हैं. वहीं वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली आखिरी टीम का फैसला स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के जरिए होगा. स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा.

आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीन पर खेला जाना है. वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग लेने वाली हैं. इसके लिए आठ टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी, वहीं बाकी दो टीमों का फैसला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए होना था जो अभी जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है.

इस वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए श्रीलंका ने भी भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. यानी बाकी के एक स्पॉट के लिए स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला है. वेस्टइंडीज, मेजबान जिम्बाब्वे जैसी टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह इस रेस से बाहर हो चुकी हैं.

दिलचस्प है स्कॉटलैंड-नीदरलैंड के लिए समीकरण

देखा जाए वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली आखिरी टीम का फैसला स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच 6 जुलाई को होने वाले मुकाबले के जरिए होगा. यदि स्कॉटलैंड अगर यह मैच जीत जाता है तो वह निश्चित रूप से क्वालिफाई कर लेगा. लेकिन हारने की स्थिति में भी स्कॉटलैंड क्वालिफाई कर सकता है, लेकिन ऐसी में हार का अंतर 30 रन से कम का होना चाहिए.

दूसरी ओर नीदरलैंड वर्ल्ड कप के लिए तभी क्वालिफाई कर पाएगा यदि वह 30 रनों से ज्यादा के मार्जिन से जीत हासिल करे या छह ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर ले. ऐसी स्थिति में नीदरलैंड नेट-रनरेट के मामले में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच पाएगा. मुकाबला के रद्द होने की स्थिति में स्कॉटलैंड सात अंकों के साथ क्वालिफाई कर जाएगा.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई