PCB चीफ बोले- ICC क्यों नहीं करा रही भारत-PAK सीरीज, ये उसकी जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एहसान मनी का कहना है कि भारत के साथ उनके देश के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने में आईसीसी को मदद करनी चाहिए, क्योंकि यह उसकी जिम्मेदारी है.

मनी ने ‘डॉन’ अखबार को दिये इंटरव्यू में कहा,‘मैं इसके बारे में पहले ही आईसीसी में अनौपचारिक स्तर पर बात कर चुका हूं. अब मैं पीसीबी में हूं और इसे अधिक प्रभावी ढंग से रखूंगा, ताकि आईसीसी सभी देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज सुनिश्चित करे.’

उन्होंने कहा ,‘भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होता है, तो वे आईसीसी टूर्नामेंट में हमारे साथ क्यों खेलते हैं.’ भारत और पाकिस्तान ने 2007 के बाद से पूरी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. पाकिस्तानी टीम 2012-13 में भारत दौरे पर आई थी, लेकिन उस समय कुछ ही मैच खेले गए थे.

भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान से द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं खेली है. पीसीबी ने बीसीसीआई से सात करोड़ डॉलर के मुआवजे की मांग की है, जिस पर आईसीसी की विवाद निपटान समिति ने अभी फैसला नहीं सुनाया है.

पीसीबी ने कहा है कि बीसीसीआई ने सहमति पत्र का सम्मान नहीं किया है. भारतीय बोर्ड का कहना है कि कानूनी तौर पर वह इसे मानने को बाध्य नहीं है. मनी ने कहा,‘दुर्भाग्य की बात है और आईसीसी के इतिहास में यह कभी नहीं हुआ कि दो क्रिकेट बोर्ड एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हों. मैं आईसीसी प्रमुख होता तो बातचीत के जरिये यह मामला सुलझाने की कोशिश करता.’

उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी की समिति यदि मुआवजे का दावा खारिज कर देती है, तो वह भारत से बात करने की कोशिश जारी रखेंगे. उन्होंने कहा,‘मेरा इरादा क्रिकेट के लिए भीख मांगने का नहीं है, बल्कि बराबरी के दर्जे से बात करने का है. हमें एक-दूसरे के साथ चलना होगा और हम खेलने के लिए तैयार हैं.’

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई