नागपुर. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर के छात्रों ने निदेशक डॉ. ओ. जी. काकड़े और रजिस्ट्रार श्री कैलाश एन. डाखले के मार्गदर्शन में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आश्रय बुटीबोरी स्थित मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की एन.जी.ओ के साथ के साथ उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया। दिनभर का कार्यक्रम खुशी से भरा रहा जिसमें बच्चों ने IIIT नागपुर के क्लब सदस्यों द्वारा आयोजित म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों में भाग लिया। इस दौरान का सबसे भावुक क्षण आरती का थाए जब बच्चों ने मुस्कुराते हुए अपने हाथों से दीये जलाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। छात्रों ने बच्चों को विशेष भोजन अपने हाथों से परोसा, जिससे आपसी देखभाल और समर्पण की भावना उभरकर सामने आई। इस आयोजन ने गणेश चतुर्थी की भावना को जीवंत किया और सामाजिक जुड़ाव तथा समर्थन के महत्व को भी बढ़ावा दिया। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नागपुर के छात्रों की सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफल और यादगार बना और यह संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।










