नागपुर. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने के बयान से देश का माहौल गरमाया हुआ है। वहीं वरिष्ठ लेखक और विचारक यशवंत मनोहर ने कहा कि अगर संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन को वोट देना चाहिए। आरक्षण पर वरिष्ठ लेखक के बयान के विरोध में नागपुर शहर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने युवा अघाड़ी के सदस्य भीमपुत्र विनय भांगे के नेतृत्व में मनोहर के घर के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. वंचित बहुजन अघाड़ी के युवा अघाड़ी महाराष्ट्र प्रदेश के सदस्य भीमपुत्र विनय भांगे ने आरोप लगाया कि यशवंत मनोहर कांग्रेस को समर्थन देने के लिए समाज को गुमराह कर रहे हैं. वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डाॅ. यशवंत मनोहर के आवास के सामने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. लेकिन वंचित के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वरिष्ठ लेखक के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रतापनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक महेश सांगाडे ने बताया कि पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. आंदोलन के दौरान भीमपुत्र विनय पुरूषोत्तम भांगे, बहुजन अघाड़ी दक्षिण पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी, विनोद भांगे, राहुल दहिकर, शांता शेंडे, रवींद्र नंदेश्वर, शिशुपाल देशभ्रतार, हरिदास गवई, किशोर धोटे, दिलीप जर्रे, राहुल भीमटे, विजय गोंडुले, मयूर गजघाटे, अनिल गजघाटे , विशाल वाहिले, प्रतीक गटलेवर, शिव विश्वकर्मा, विकास राऊत और दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.











