नागपुर मनपा में होंगी 156 सीट; राज्य सरकार ने जनसँख्या अनुसार मनपा,नगर परिषद् और नगर पंचायत में सीटों की संख्या की तय

नागपुर: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 अक्टूबर तक सभी स्थनीय स्वराज सहित निकाय चुनाव सपन्न करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना जाहिर कर शहर के 10 महानगर पालिका में प्रभाग की संरचना करने का आदेश मनपा आयुक्तों को दिया है। आदेश के साथ सरकार ने जनसँख्या के अनुसार मनपा में सीटों की संख्या भी तय कर दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी गैजेट के अनुसार, 24 लाख से 30 लाख जनसख्या वाले मनपा में अधिकतम 156 सीटें होंगी। 2011 के सेंसस के अनुसार, नागपुर शहर की संख्या 25 लाख के ऊपर है, जिसको देखते हुए नागपुर महानगर पालिका में 156 सीटें होंगी। नागपुर मनपा में आखिरी बार 2017 में चुनाव हुए थे। उस समय भी प्रभाग पद्धति से चुनाव हुआ था। नागपुर मनपा 38 प्रभाग में बांटा गया था, जिसमें 151 सीट शामिल थी। प्रभाग एक से 37 तक चार वार्ड का एक प्रभाग बनाया हुआ था। वहीं प्रभाग 38 में तीन वार्ड शामिल थे। हर चुनाव में मनपा में सीटों का सीमांकन या कहें परिसीमन होता है। हालांकि, 2011 के बाद देश में जनसँख्या की गड़ना नहीं हुई है। इस कारण वर्तमान में शहर में कितने नागरिक हैं इसकी सही जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, शहर के बढ़ते घनत्व और लोगों की संख्या को देखते हुए सरकार ने मनपा में पांच सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत इस बार चुनाव में 156 सीटों पर मतदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई