विस्तार होते नागपुर में गगनचुंबी इमारतें, आपात स्थिति के लिए अग्निशमन विभाग कितना तैयार?

नागपुर: शहर तेजी से विस्तार ले रहा है. विकास के इस विस्तार में शहर में तेजी से गगनचुंबी इमारतें भी जुड़ रही है. जिस गति से शहर में ऊँची इमारते तैयार हो रहे है उससे लगता है की नागरिको का रुझान हाय राइज इमारतों को लेकर अधिक है. लेकिन ऊँची इमारतों में सुरक्षा एक बड़ा विषय बन जाता है और ये सवाल उठता है की आपात स्थिति में जिस विभाग की नागरिको को सुरक्षा दिए जाने की जिम्मेदारी है वो कितना तैयार है. मनपा के अग्निशमन दल के पास आग लगने के साथ अन्य आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित किये जाने की जिम्मेदारी है. विभाग के मुताबिक वो अपने आप को इस तरह के तैयार कर रहा है जिससे की ऊँची इमारतों में आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य को कर सके.
नागपुर शहर में तेजी से हाय राइज इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ये इमारतें मुंबई की तर्ज पर तैयार हो रही है.. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शहर में 411 ऐसी इमारते है जिनकी उचाई 24 मीटर से अधिक है. इनमे से कई इमारतों का निर्माण हो चुका है या कई इमारतें निर्माणाधीन है. नागपुर में हाल के दिनों में 117 मीटर उचाई की ईमारत को मंजूरी मिली है.
शहर जिस तरह से अपने स्वरुप को बदल रहा है. उसमे गगनचुंबी इमारतों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन बड़ा सवाल ये है की क्या ऐसी इमारतों में किसी तरह की अनहोनी हो जाने की स्थिति में शहर की यंत्रणा राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार है. मनपा के अग्निशमन विभाग की माने तो वो शहर के बदलते स्वरुप की तरह अपने काम की पद्धति को भी बदल रहा है. बीते कुछ वक्त में अग्निशमन दल के बेड़े में कई नई मशीनों को जोड़ा गया है. जिसकी मदत से ऊँची इमारतों में राहत और बचाव कार्य किया जा सके.. अग्निशमन दल ने ऊंचाई में जाकर राहत और बचाव कार्य करने के लिए 70 मीटर के हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को ख़रीदा है जो अगले महीने नागपुर पहुंचने वाला है. हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मशीन का मुख्य काम ऊंचाई तक पहुंचकर न केवल आग बुझाना है बल्कि नागरिको को भी मुश्किल हालत से निकलना है. 40 मीटर की उचाई तक जाने वाली मशीन मनपा के अग्निशमन दल के बेड़े में शामिल हो चुकी है जबकि 70 मीटर की मशीन जल्द शामिल होने वाली है. शहर में ऊँची इमारतों के निर्माण का सिलसिला बीते कुछ वर्षो में शुरू हुआ है। ऐसे में इन इमारतों में चलाये जाने वाले ऑपरेशन को लेकर अग्निशमन दल अपने मैनपावर को भी ट्रेंड कर रहा है. इसके साथ हाय राइज इमारतों में रहने वाले लोगों को आपात स्थिति से बचाव को लेकर ट्रेनिंग दे रहा है.
राज्य में लागू यूनिफाइड डेव्हलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2020 लागू है. जिसमे 24 मीटर से ऊँची या 5035 स्क्वयेर फीट से अधिक ज़मीन पर किये गए किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन में फायर सेफ्टी का कम्पलाइस करना अनिवार्य है. शहर में लगातार इस नियम के तहत बनने वाली इमारतों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में जरुरी है की न केवल यंत्रणा ऐसी इमारतों को लेकर सजग हो बल्कि ऐसी इमारतों में रहने वाले या आने जाने वाले लोग आपात स्थिति को लेकर खुद को तैयार रखे.

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई