परिवार की नामंजूरी के बावजूद रिलीज हुई सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री, पिता ने जताई नाराजगी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज (11 जून) जन्मतिथि है. इस मौके पर मूसेवाला के परिवार ने उन्हें याद किया है. सिंगर के घर में सुखमणि साहिब के पाठ का भोग लगाया गया. इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता ने केक काटकर शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन मनाया. साथ ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि आज सिंगर के जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है. इसमें तीन गाने हैं. ऐप में सिद्धू मूसेवाला के नए गानों को सुना जा सकता है, जो इससे पहले रिलीज नहीं हुए थे. ये सभी गाने कुछ ही देर में लाखों व्यूज क्रॉस कर चुके हैं. 11 जून को ही सिद्धू मूसेवाला के मर्डर पर दो पार्ट में बनी डॉक्यूमेंट्री को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की तरफ से रिलीज किया गया है. ये उनके यूट्यूब प्लेटफॉर्म कर स्ट्रीम कर रही है.
इस डॉक्यूमेंट्री को मूसेवाला के पिता बलकौर रिलीज नहीं होने देना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने पंजाब के मनसा कोर्ट में इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका भी दायर की थी. कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 12 जून को होने वाली थी. लेकिन पहले ही बीबीसी ने इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज कर दिया. इस संबंध में बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद और कोर्ट का रुख करने के बाद भी बीबीसी ने यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पब्लिक कर दी है. इसकी वजह से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला के कुछ पुराने दोस्तों के इंटरव्यू, पत्रकारों और दिल्ली और पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों के इंटरव्यू देखे जा सकते हैं. साथ ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो इंटरव्यू भी इसमें शामिल है. गोल्डी पर ही सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का इल्जाम लगा था. ये मर्डर 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले के जवाहर के गांव के पास हुआ था. सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने बंदूक से गोलियां चलाई थीं. शरीर पर 30 गोलियां लगी थीं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.
बीबीसी की तरफ से सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री को बुधवार (11 जून) की शाम मुंबई के सिनेमा हॉल में प्रीमियर किया जाना था. लेकिन इस पर शुरू हुए विवाद और सिंगर के परिवार की नाराजगी के बाद प्लेटफॉर्म ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम करने का फैसला किया. दो पार्ट में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी, बतौर सिंगर उनकी जिंदगी, गाने, विवाद, फेम समेत उनकी हत्या को दिखाया गया है

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई