दिन में चिलचिलाती धूप, रात में हो रही बारिश; मौसम विभाग ने नागपुर के लिए अलर्ट किया जारी

नागपुर: उपराजधानी नागपुर के मौसम ने न केवल आम नागरिक बल्कि मौसम विभाग को भी कंफ्यूज कर के रखा है। दिन में जहां चिलचिलाती धूप पड़ रही वहीं शाम होते होते बारिश शुरू हो जाती है। इसी धूप बारिश के बीच मौसम विभाग ने नागपुर जिले के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन घंटों में गरज और छीटों के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा, “अगले 3 घंटों में जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। जून महीने की शुरुआत से ही विदर्भ में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 3.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान इस मौसम के औसत से काफी ऊपर है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई