गोवारी उड़ान पुल पर फिर हादसा, ट्रक को कार ने पीछे से मारी टक्कर

नागपुर: नागपुर के गोवारी उड़ान पुल के हाईट बैरियर से गुजरने के प्रयास मे आये दिन हादसे होने लगे हैं। जिसके चलते लगने लगा है कि मानो यह हाइट्स बैरियर दुर्घटनाओं का नया हॉटस्पॉट बन गया है। ऐसे ही एक और हादसे में ट्रक चालक ने हाईट वैरियर में लगे बोर्ड को पढ़ा और स्पीड कम की तो पीछे से तेज रफ्तार कार ट्रक से जा भिडी। हालांकि दोनों वाहन चालकों के बीच हुए समझौते से मामला निपट गया परंतु दोनों ही वाहनों में इस हादसे में क्षति पहुंची हैं।
गोवारी उड़ान पुल पर लगे हाइट बैरियर लगने के बाद से ही मानों दुर्घटनाओं का अंबार सा लग गया है। एक के बाद एक हो रही दुर्घटनाओं के चलते अब तो लगने लगा है जैसे की हाइट बैरियर दुर्घटनाओं के नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। बीती रात एक कांक्रीट का ट्रक गोवारी उड़ान पुल पर बढ़ रहा था इसी दौरान चालक को हाइट बैरियर और इस पर लिखे निर्देश दिखाई दिए। उसने सावधानी बरतते हुए गति कम की हालांकि इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार पीछे से जा टकराई।
इस दुर्घटना में कार और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है की हाइट बैरियर की ऊंचाई कम की गई है लेकिन यहां बैरियर की ऊंचाई के संबंध में कहीं कुछ भी नहीं लिखा गया है जिसके चलते आए दिन ये हादसे हो रहे हैं। हालांकि ताजा मामले के बाद ट्रक चालक और कार चालक में आपसी समझौते के बाद मामला निपट गया। परंतु आए दिन हो रहे इन हादसों के बाद अब प्रशासन को भी सही जगह पर सूचना फलक लगाने की जरूरत महसूस की जाने लगी है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई