एचएसआरपी के लिए कतार में लाखों वाहन, सिर्फ 25 दिन शेष; कैसे संभव होगा बाकी वाहनों का रजिस्ट्रेशन

नागपुर: हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को लेकर नागपुर शहर की तरह ग्रामीण आरटीओ में भी वाहनधारकों में उदासीन रवैया देखने मिल रहा है। 5 लाख 62 हजार वाहनों की संख्या कतार में होने के बाद भी केवल 68 हजार वाहनों में एचएसआरपी लगाई गई है। वहीं सवा लाख के करीब वाहनों को अपाइंटमेंट मिला है। ऐसे में 3 लाख से ज्यादा वाहन अभी भी इस प्रक्रिया से अछूते नजर आ रहे हैं। जबकि इसके पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून तक ही है।
हालांकि इससे ज्यादा खराब स्थिति शहर आरटीओ में है। जहां पर नाममात्र वाहनों में ही एचएसआरपी की प्लेट लगी है। नागपुर जिले में शहर, पूर्व व ग्रामीण आरटीओ है। शहर व पूर्व में 10 लाख से ज्यादा वहीं ग्रामीण आरटीओ में 5 लाख से ज्यादा वाहनों को एचएसआरपी की जरूरत है। लेकिन महज 25 दिन शेष रहने के बाद भी अब अब तक 68 हजार वाहनों ने ही नई नंबर प्लेट ली है। वहीं बड़ा सवाल है कि लाखों वाहन वेटिंग में हैं। बाकी 3 लाख से ज्यादा वाहनों को इससे कोई लेना देना नहीं दिख रहा है।
केन्द्र सरकार ने छेड़छाड़ से रहित अतिसुरक्षित नंबर प्लेट सभी वाहनों में अनिवार्य रूप से लगाने का आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देश के आधार पर केन्द्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989 में प्रावधान किया गया है। ऐसे में राज्य परिवहन विभाग से 4 दिसंबर को एचएसआरपी लगाने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत पहले 31 मार्च 2025 तक साल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों को एचएसआरपी लगानी थी। लेकिन वाहनधारकों का प्रतिसाद कम मिलने से लगातार इसकी तारीख बढ़ाई गई है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई