नागपुर सेंट्रल जेल में बन रहा है नया फांसी यार्ड

नागपुर: सेंट्रल जेल में अब एक साथ दो दोषियों को फांसी देने की सुविधा वाला फांसी यार्ड लगभग तैयार हो चुका है। इससे नागपुर उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा जहाँ मृत्युदंड की सजा को एकसाथ दो अपराधियों पर लागू किया जा सकेगा।
महाराष्ट्र की नागपुर सेंट्रल जेल में नया फांसी यार्ड लगभग बनकर तैयार है। पुराने और आउटडेटेड यार्ड की जगह अब अत्याधुनिक प्रणाली से युक्त नया तख्ता बनाया गया है। इसकी साइज 2.5 बाय 1.2 मीटर रखी गई है। फांसी का ये यार्ड दो अपराधियों को एक साथ लटकाने की क्षमता रखता है, जो देश में बहुत कम जगहों पर उपलब्ध है। याद दिला दें कि नागपुर जेल में आखिरी बार वर्ष 2015 में याकूब मेमन को फांसी दी गई थी, जो 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का दोषी था। उस दौरान सामने आई तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों के बाद इस नए फांसी यार्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय ने फरवरी 2020 में इसके निर्माण का आदेश दिया था। पीडब्ल्यूडी को कार्य की ज़िम्मेदारी दी गई और दिसंबर 2022 में वर्क ऑर्डर जारी हुआ। अब केवल प्लास्टर का कार्य बचा है और अधिकारियों का दावा है कि दो महीने में यार्ड पूरी तरह से चालू हो जाएगा। फांसी के तंत्र को विकसित करने के लिए वीएनआईटी नागपुर से तकनीकी सहायता ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो विशेषज्ञों की टीम ने साइट का निरीक्षण भी कर लिया है और अगले 15 दिनों में पूरा सिस्टम तैयार कर लिया जाएगा।
दुनिया भर में केवल 55 देश ही ऐसे हैं जहाँ फांसी की सजा दी जाती है, भारत उनमें शामिल है। जबकि 144 देशों ने इसे खत्म कर दिया है। हमारे पड़ोसी देशों में केवल नेपाल ने फांसी बंद की है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई