नागरिकों की खून-पसीने की कमाई डूबी, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

नागपुर: इंदौरा स्थित उत्थान नागरी सहकारी पत संस्था में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। साढ़े चार करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा होते ही जरीपटका पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष और 20 संचालकों समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई लेखा परीक्षक नारायण गाधेकर की शिकायत पर की गई है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 से 2023 के बीच एफडी और बचत योजनाओं के नाम पर आम नागरिकों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए, लेकिन वह राशि नियमानुसार निवेशकों को वापस नहीं की गई।घोटाले में शामिल लोगों में संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जनार्दन राऊत और संचालक मंडल के अन्य 20 सदस्यों के नाम सामने आए हैं। बताया गया है कि इन सभी ने एजेंटों की मदद से नागरिकों का भरोसा जीतकर उनसे पैसा जमा कराया और फिर उस रकम का इस्तेमाल संस्था के बजाय निजी लाभ के लिए किया गया। जब निवेशकों को तय समय पर राशि नहीं मिली, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद विशेष लेखा परीक्षक ने संस्था की गहराई से जांच की और बड़ी अनियमितताओं की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस ने दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है। इस घोटाले से निवेशकों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और उनकी जमा रकम वापस दिलाई जाए।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई