गृह मंत्री शाह बोले- मोदी सरकार में 1.35 लाख करोड़ हुआ स्वास्थ्य बजट, 23 एम्स को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को जबरदस्त मजबूती मिली है। उन्होंने सरकार के प्रयासों में निजी संस्थानों के योगदान की भी सराहना की। शाह नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वास्ति निवास’ की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। स्वास्ति निवास कैंसर मरीजों और उनके देखभाल करने वालों के लिए सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के तहत 60 करोड़ गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है। शाह ने कहा, आज देश में 23 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि आजादी के बाद से 2014 तक केवल 7 एम्स बने थे। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह सरकार के दौरान स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपये था, जबकि अब मोदी सरकार में यह 1.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शाह ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार की तरफ से कैंसर संस्थान परिसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधा स्थापित करने में पूरा सहयोग मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में देश का सबसे अच्छा कैंसर उपचार केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर का उपचार लंबा चलता है और मरीजों व उनके परिवारों को बहुत पीड़ा होती है। जो लोग खुद उस दर्द को महसूस करते हैं, वही समाज के लिए सेवा की भावना से काम करते हैं। गृह मंत्री शाह ने काह, अच्छी नीयत से किए गए कामों का समाज को फायदा मिलता है। सरकार और निजी संस्थानों की पहल दोनों मददगार होती हैं। शाह ने कहा कि 2012 में फडणवीस ने इस कैंसर संस्थान की परिकल्पना की थी और आज वह दो बार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। शाह ने राष्ट्रीय कैंसर में कैंसर मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए बन रहे रिहायशी परिसर ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखी। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री शाह रविवार रात तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर नागपुर पहुंचे। वह आज ही नांदेड़ और मुंबई का भी दौरा करेंगे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई