चंद्रपुर में बाघ के हमले से एक और मौत, 13 दिन में 9 की मौत, 2 घायल

चंद्रपुर. जिले में बाघ के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मुल तहसील के करवन गांव से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक घटना में बाघ ने हमला कर एक बुज़ुर्ग किसान की जान ले ली, जबकि उसे बचाने की कोशिश में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.
मंगलवार सुबह करवन गांव के 5 लोग रोज की तरह गांव के पास के खेतों में गाय-भैंस चराने के लिए गए थे. इसी दौरान खेत के पास झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया. बाघ ने सबसे पहले 55 साल के बंडू परशुराम उराडे पर हमला किया, उन्हें बचाने की कोशिश में उनका भतीजा 35 साल का किशोर मधुकर उराडे भी बाघ के पंजों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर को तुरंत मूल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं बंडू उराडे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल बन गया है. गांववालों ने मृतक का शव उठाने से इनकार कर दिया है और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और लोग वन विभाग से तत्काल मुआवजे और बाघ को पकड़े जाने की मांग कर रहे हैं. अब तक तेन्दु पत्ता दौड़ने जंगल में गए लोगों के हमले हो रहे थे लेकिन अब खेत में मवेशियों को चराने ले गए दोनों पर बाघ ने हमला किया है. पिछले 13 दिनों में बाघों के हमलों में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
10 मई को हुई घटना में 65 साल की कांता बुधाजी चौधरी, 28 साल की शुभांगी मनोज चौधरी और 50 साल की रेखा शालिक शेंडे की मौत हुई थी. ये सभी मृतक सिंदेवाहि तहसील के मेंढा-माल गांव की ही निवासी थीं और इनमें सास-बहू भी शामिल हैं. 11 मई की घटना में 65 साल की विमला बुधा डोंडे की दर्दनाक मौत हुई है, जो की मूल तहसील के महादवाड़ी गांव की रहने वाली थी , तो 12 मई को 28 साल की भूमिका दीपक भेंदारे जो की मूल तहसील के भादूरणा गांव की निवासी थी की मौत हुई है. वही बुधवार 14 मई को कचराबाई अरुण भरणडे जो की चिमूर तहसील के करबड़ा गांव की है. फिर 18 मई को दो लोगों को बाघ ने अपना निवाला बनाया जिसमें नागभीड़ और दूसरे 63 साल के मारुति शेंडे थे. मूल तहसील के भादूर्णी गांव के 70 वर्षीय ऋषी पेंदोर की भी बाघ के हमले में मौत हो गई, और आज 22 मई बाघ के हमले में एक और की जान गई है.

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई