खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बने छगन भुजबल, कहा- आज ही लूंगा चार्ज, समस्या सुलझाने अधिकारीयों के साथ करूँगा बैठक

नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की अगुवाई में बानी महायुति सरकार (Mahayuti Government) के नवनियुक्त मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) को विभाग दे दिया गया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) की जिम्मेदारी मिली है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं विभाग आवंटन किये जाने पर भुजबल ने कहा कि, “वह आज ही मंत्रालय जाकर विभाग का कार्यभार सँभालनेगे। वहीं राशन कार्ड सहित अनाज वितरण की समस्या पर उन्होंने कहा कि, “हमारे मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित सचिवों की बैठक करूँगा और आने वाली समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।”
ज्ञात हो कि, भुजबल निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे थे। भुजबल सुबह नागपुर पहुंचे और अपने तय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें विभाग के आवंटन की जानकारी मिली। विभाग मिलने की खबर आते ही भुजबल तुरंत वापस मुंबई लौट गए। जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। जहां उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित नागरिकों को आने वाली समस्या को लेकर खुलकर बात की।
सभी को मिले गुणवत्ता वाला अनाज यह लक्ष्य
विभाग मिलने के बाद प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए भुजबल ने कहा, “पहला काम यही हैकि मेरे पास अन्ना और धान्य है। कोरोना काल के समय दो साल जब लोग घरों में बैठे हुए थे  उस समय मैंने हाथ जोड़कर हमारे ड्राइवर हो,क्लीनर हो या अनाज की बोरियां उठाने वालो के साथ मिलकर राज्य के 54 हजार दुकानों में अनाज की आपूर्ति की।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे विभाग ने दिन-रात काम किया, अब भी हमारा लक्ष्य यही है कि एक तो घोटाले न हों और दूसरा, सभी गरीबों को अच्छी गुणवत्ता वाला अनाज मिले।”
पैसे को लेकर झूठ नहीं बोला जा सकता है
सरकार की तिजोरी पर बढ़ते दबाव और धन की उपलब्धता पर भुजबल ने खरी खरी सुनाई। भुजबल ने कहा, “पैसे पर झूठ नहीं बोला जा सकता है। घर पर अचानक कोई स्थिति बन जाए तो उसमें पैसे खर्च करने पड़ते हैं। राज्य में फंड ऐसे ही आते हैं, अचानक हमारी लाड़ली बहनों का तीस से चालीस हजार करोड़ का बोझ बढ़ गया है। इसे कैसे निकाले इसका काम शुरू है। मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री अजित पवार इसमें लगे हुए हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “कई नई योजनाएं शुरू की जा सकती हैं, लेकिन वित्तीय स्थिति को देखने और उन्हें विश्वास में लेने के बाद ही किसी नई योजना को लागत प्रभावी माना जाएगा। अन्यथा, हम लागत-मुक्त योजनाओं पर चर्चा करेंगे।”
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई