वडेट्टीवार ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- सुरक्षा विशेषज्ञों का रिफ्रेंस लेकर कही बात; मुख्यमंत्री फडणवीस पर कसा तंज

नागपुर: ऑपरेशन सिंदूर (Opreshan Sindoor) को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस (Congress) नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) देश सहित पाकिस्तान (Pakistan) में वायरल है। पाकिस्तान के समाचार चैनल वडेट्टीवार के बयान को भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा बनाने में इस्तेमाल कर रहे है। वहीं देश में भाजपा लगातार कांग्रेस पर दुश्मन की भाषा बोलने का आरोप लगा रही है। यही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने बयान पर कांग्रेस नेता को मुर्ख तक बता दिया। गुरुवार को वडेट्टीवार ने अपने बयान पर सफाई दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, “कल जो मैंने बयान दिया वह मेरे नहीं बल्कि सुरक्षा विशेषज्ञ की बातों को रिफ्रेंस लेकर कही थी। हालांकि, सभी ने मेरे नाम लेकर ही खबर चलाई गई।”
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार से मल्लिकार्जुन खरगे सहित राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और विदेशमंत्री एस जयशंकर पर लगाए आरोप पर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए वडेट्टीवार ने कहा था कि, “पाकिस्तान ने 5,000 चीनी निर्मित ड्रोन दागे, जिनमें से हर की कीमत 15,000 रुपये हो सकती है, लेकिन हमने उन 15,000 रुपये प्रति ड्रोन को नष्ट करने के लिए 15 लाख रुपये की मिसाइलें दागीं. उन्होंने कहा कि सरकार को इन कारकों और नुकसानों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।” इसी के साथ यह भी कहा था कि, “संघर्ष में देश को हुए नुकसान और सैनिकों के हताहत होने के बारे में सरकार से सवाल पूछना गलत नहीं है।” वडेट्टीवार के बयान को मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुर्ख का सवाल बता दिया था। मुख्यमंत्री ने पत्रकरों से बात करते हुए कहा कि, “मूर्खो को जवाब नहीं दिया जाता है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जिन्हें फाइटर ड्रोन और कृषि ड्रोन एक लगता है उन मूर्खो को क्या जवाब देना।” वडेट्टीवार का यह बयान सामने आते ही वायरल हो गया। पाकिस्तान में कांग्रेस नेता के बयान को प्रोपेगेंडा फ़ैलाने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दी। वहीं भाजपा भी कांग्रेस और वडेट्टीवार पर हमलावर हो गई। बयान पर बवाल बढ़ते देखते वडेट्टीवार ने बयान पर सफाई दी। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, “कल जो मैंने कहा वो मेरा अपना बयान नहीं था, वो एक एक्सपर्ट का बयान था, उन्होंने उसके संदर्भ में बात कही थी, लेकिन सारे चैनल वाले मेरे नाम से चलाते हैं, मैंने उसी संदर्भ में बात कही थी। सुरक्षा विशेषज्ञों ने जो भूमिका ली थी उसे केवल मैंने दोहराया।”
वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस के दिए बयान पर कांग्रेस नेता ने तंज कसा। वडेट्टीवार ने कहा, “बार-बार पूछना ठीक नहीं है, अगर हम कुछ कहेंगे तो हमें देशद्रोही माना जाएगा। वो चार आतंकवादी कहां गए, हम सरकार से नहीं पूछ सकते। मौजूदा सरकार संविधान और न्यायपालिका से बड़ी हो गई है, उनसे पूछना देशद्रोह होगा।”
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई