पुनर्विकसित इतवारी रेलवे स्टेशन का हुआ उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को किया समर्पित

नागपुर: पुनर्विकसित नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन (Netaji Subhash Chandra Bose Itwari Railway Station) को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जनता को समर्पित कर दिया। गुरुवार को वर्चुअल माध्यम प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेशन का उद्घाटन किया। पीएम ने इतवारी के साथ गोंदिया जंक्शन (Gondia Railway Station) का भी उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रधनमंत्री मोदी ने कहा कि, “आज करणी माता का आशीर्वाद लेकर यहाँ आया हूँ। देश में आधुनिक बुनियादी ढांचा बनाने का मह्ययज्ञ चल रहा है। पिछले 11 सालों से देश में रेल, सड़क सहित बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। भारत अपने ट्रेनों को आधुनिक कर रहा है। वंदे भारत, अमृत भारत और नमो ट्रेन चलाई जा रही है। ये देश की नई गति और प्रगति दिखता है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, “हम देश के 1300 से ज्यादा स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। आधुनिक बन रहे इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन नाम दिया है। आज इनमें से 100 से ज्यादा स्टेशनों का नाम उद्घाटन किया जा रहा है। पीएम ने कहा, “सोशल मीडिया पर सभी देख रहे है। पहले इन स्टेशनों का क्या हाल था और अब कैसे इनकी तस्वीर बदल गई है। विकास भी विरासत भी इस मंत्र का अमृत भारत स्टेशनों पर उसका नजारा साफ़-साफ़ दिखाई देता है। यह स्थानीय कला और संस्कृति का स्थल है।” मोदी ने आगे कहा, “मैं उन शहर के नागरिकों से और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से आग्रह करूँगा। ये जो सम्पति है उसके मालिक आप है। यह ध्यान रखियेगा उसमें कोई गन्दगी न हो और संपत्ति को नुकसान न हो। क्योंकि इसके मालिक आप हो।”अमृतभारत योजना के तहत इतवारी स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। जिसमें उन्नत बुनियादी ढांचे में स्टेशन का उन्नत अग्रभाग, विस्तारित परिसंचारी और पार्किंग क्षेत्र, आधुनिक प्रतीक्षालय और विश्राम कक्ष, दिव्यांगजनों के अनुकूल बेहतर सुविधाएँ और उन्नत सीसीटीवी निगरानी शामिल हैं। इसी के साथ बुकिंग कार्यालय का पुनर्विकास किया गया है। साथ ही प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर का विस्तार किया गया है और कई अतिरिक्त यात्री-केंद्रित सुविधाएँ शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पुनर्विकास के तहत स्टेशन को आराम और पहुँच के समकालीन मानकों के अनुरूप बनाया गया है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई