भारतीय कृषि विद्यालय, झिंगाबाई टाकली का शानदार प्रदर्शन – एसएससी 2025 में 99% परिणाम

आज महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा घोषित एस.एस.सी परीक्षा 2025 के परिणामों में गोपाल एजुकेशन सोसायटी अंतर्गत झिंगाबाई टाकली, नागपुर स्थित भारतीय कृषि विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99% का परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की छात्रा कु. नयनश्री विलायतकर ने 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रित चुटेले (85%), अर्जुन माहीतकर (84%), आर्या महानंदे (85%), हिमांशु आसरे (82%), करिश्मा बाहेश्वर (81%) और अनिकेत नवसारकर (80%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर गुणवान छात्रों की सूची में स्थान बनाते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इस वर्ष विद्यालय के 15 छात्रों ने प्रावीण्य श्रेणी में और 35 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। झिंगाबाई टाकळी परिसर में यह एकमात्र विद्यालय है जिसने इतना उत्कृष्ट परिणाम दिया है। विद्यालय के क्रिडाप्रबोधिनी (खेल प्रभाग) के छात्रों ने मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में भी अपनी योग्यता सिद्ध की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपने निरंतर प्रयास से सफलता का सिलसिला बनाए रखा है। विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं, लेकिन अपनी कठिनाइयों पर विजय पाते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। संस्था के अध्यक्ष मा. बाळासाहेबजी पन्नासे, सचिव राकेशजी पन्नासे, प्राचार्या अर्चना पन्नासे, पर्यवेक्षिका दीपिका तुपकर तथा समस्त शिक्षकीय व शिक्षकेत्तर स्टाफ ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई