नागपुर में विदर्भ स्तरीय सत्कार समारोह एवं सहकार क्षेत्र के पदाधिकारियों का भव्य मेलावा सम्पन्न

नागपुर: अंतरराष्ट्रीय सहकार वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र स्टेट हाउसिंग फायनान्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुंबई (नागपुर विभाग), नागपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड, नागपुर एवं वर्धा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड, वर्धा के संयुक्त तत्वावधान में नागपुर के अनुसया मंगल कार्यालय में विदर्भ स्तरीय सत्कार समारोह एवं सहकार क्षेत्र के पदाधिकारियों का भव्य मेलावा आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के सहकार राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर का भव्य सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  वसंतराव घुईखेडकर ने की। समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र स्टेट हाउसिंग फायनान्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष मुकुंदराव पन्नासे, राकेश पन्नासे,  विनोद ढोणे, दीपकराव कोरपे, विभिन्न विभागों के निदेशकगण तथा प्रकाश रथकंटीवार उपस्थित थे। कार्यक्रम में विदर्भ क्षेत्र के विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं हाउसिंग सोसायटियों के प धिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अपने भाषण में वसंतराव घुईखेडकर ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक द्वारा यदि हमें ऋण सहायता मिले तो महाराष्ट्र स्टेट हाउसिंग फायनान्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से राज्य की कमजोर सहकारी एवं हाउसिंग सोसायटियों को आर्थिक संबल मिल सकता है। सहकार राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटियों की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अब तक जो उपेक्षा हुई है, उसकी भरपाई करने हेतु सहकार मंत्री के रूप में वे पूर्ण प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुकुंदराव पन्नासे, राकेश पन्नासे एवं दीपकराव कोरपे ने भी अपने विचार रखे। मंत्री महोदय की उपस्थिति में सहकारी संस्थाओं एवं हाउसिंग सोसायटियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का प्रस्तावना भाषण विनोद ढोणे ने किया, संचालन सुरेश कोंगे ने संभाला तथा आभार प्रदर्शन नरेंद्र थुटे द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई