नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने 10वी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार परीक्षा में 15,58,020 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 94.10 प्रतिशत यानी 14,55,433 बच्चे पास हुए हैं। वहीं नागपुर विभाग (Nagpur Division) इस बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। इस बार विभाग का उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 90.78 प्रतिशत रहा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, नागपुर विभाग के आठ स्कूलों का पास प्रतिशत शुन्य रहा। यानी इन स्कूलों से एक भी बच्चा परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर को राज्य शिक्षा विभाग ने मैट्रिक के परिणाम घोषित किये। जारी परिणाम के अनुसार नागपुर विभाग फिर एक बार फिसड्डी साबित हुआ है। विभाग के छह जिलों में 1,47,359 बच्चों ने अपना पंजीयन किया था। वहीं 1,46,113 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से 1,32,650 बच्चों ने परीक्षा पास की। जिसका प्रतिशत 90.78 रहा। पिछले कई सालों से नागपुर विभाग का परिणाम लगातार निचे गिरता जा रहा है। पिछले साल तक नागपुर विभाग निचे से दूसरे स्थान पर रहता था। लेकिन इस बार परिणाम में और गिरावट हुई और विभाग आखिरी स्थान पर पहुंच गया। नागपुर विभाग में नागपुर जिला अवल्ल रहा। जिले का परिणाम 94.39 प्रतिशत रहा। वहीं 82.67 प्रतिशत के साथ गडचिरोली आखिरी स्थान पर रहा। शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले में 56,300 बच्चों ने 10वी की परीक्षा दी थी, जिसमें 53,142 बच्चे पास हुए। विभाग के अन्य जिलों की बात करें तो भंडारा 88.48, चंद्रपुर 88.45, वर्धा 88.86 और गोंदिया में 92.84 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए।










