नांदेड़ के शहीद जवान सचिन वनंजे को दी गई आखिरी विदाई, डिप्टी CM अजित पवार बोले- ‘बलिदान को याद रखेगा महाराष्ट्र’

Desk News. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शहीद हुए नांदेड़ जिले के जवान सचिन वनंजे को शुक्रवार (09 मई) को आखिरी विदाई दे दी गई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शहीद जवान सचिन वनंजे को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. सचिन 6 मई को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”नांदेड़ जिले के देगलुर तालुका के तामलूर गांव के सपूत जवान सचिन वनंजे कश्मीर में अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए. मैं सचिन जी की कर्तव्य परायणता को सलाम करता हूं और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” उन्होंने आगे लिखा, ”उनकी आत्मा को शांति मिले, यही मेरी प्रार्थना है. हम सभी वनंजे परिवार और तामलूर गांव वालों के दुख में शामिल हैं. महाराष्ट्र और देश सचिन जी के बलिदान और उनके परिवार के बलिदान को हमेशा याद रखेगा.” जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 6 मई को ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था. इस हादसे में जवान सचिन वनंजे शहीद हो गए. सचिन के पार्थिव शरीर को गुरुवार देर रात को देगलूर लाया गया था. जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पर पहुंचा, वहां पर मातम छा गया.  पूरे परिवार के लोगों के साथ ही पूरे देगलूर में शोक का माहौल बन गया. पत्नी, मां-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था. सचिन की पत्नी ने अपनी 8 महीने की बेटी को गोद में लेकर अपने शहीद पति को मुखाग्नि दी. ये बेहद ही भावुक क्षण था. इस वक्त हर किसी की आंखें नम हो गईं. सचिन वनंजे की शादी 2022 में हुई थी. वो मूल रूप से तमलूर गांव के निवासी थे और अभी देगलूर के फुलेनगर में रह रहे थे. सचिन साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे. उनकी पहली पोस्टिंग सियाचिन में की गई थी. बाद में पंजाब के जालंधर में भी उन्होंने अपनी सेवा दी थी और पिछले करीब डेढ़ साल से उनकी तैनाती श्रीनगर में थी.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई