‘मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम’, शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने फौजी पति को भेजा सरहद पर

भारत सरकार ने पिछले सप्ताह कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इसमें आतंकियों के 9 ट्रेनिंग कैंप्स को तबाह कर दिया गया और कई आतंकवादियों का खात्मा किया गया. इस बीच छुट्टी पर घर आए सभी सैनिकों को सीमा पर वापस आने के आदेश मिले हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ सकता है. इसमें जलगांव जिले के पाचोरा तहसील के खेड़गांव नंदिचे गांव के निवासी मनोज ज्ञानेश्वर पाटिल का किस्सा भी है. हाल ही में 5 मई को उनकी शादी यामिनी से हुई, लेकिन शादी के बाद उन्हें तुरंत सेवा में शामिल होने का आदेश दिया गया. मनोज ने अपनी पत्नी को लौटने का भरोसा दिलाकर देश सेवा का मार्ग चुना. वे देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने निर्धारित स्थान पर वापस आ गए हैं. इस साहसिक निर्णय के लिए मनोज पाटिल को क्षेत्र में हर जगह प्रशंसा मिल रही है. देश की सुरक्षा के लिए जवान मनोज पाटिल को उस परिस्थिति में फोन आया, जब उनकी मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे सैनिक एक नहीं बल्कि दस दुश्मनों को मार गिराकर विजय प्राप्त करेंगे. इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विजय सिंह पाटिल का भी अभिनंदन किया गया. पचोरा रेलवे स्टेशन पर सैनिक मनोज पाटिल को देश की सीमा पर रवाना करते समय उनके माता-पिता, पत्नी, भाई और अन्य लोगों की आंखों में आंसू थे रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कहा कि सेना की वर्दी पहने एक शख्स को स्टेशन पर परिवार और रिश्तेदार छोड़ने आए थे. इनके बीच एक नई नवेली दुल्हन भी नजर आ रहा थी. उसके हाथों पर मेहंदी लगी थी. मांग में फेरों के समय भरा गया सिंदूर था. उसकी आंखों में आंसू थे लेकिन चेहरे पर गर्व झलक रहा था. यह वह नवविवाहित थी जिसकी शादी तीन दिन पहले हुई थी. घर के रिश्तेदार वापस नहीं हो सके और पति को देश की रक्षा के लिए निकलना पड़ा. पत्नी यामिनी ने कहा- मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम. उन्होंने कहा कि वह अपने देश को अपना सिंदूर भेज रही हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई