नागपुर में बने नागास्त्र ड्रोन ने पाकिस्तान में बरपाया कहर

नागपुर: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारत पडोसी मुल्क पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद की जड़ो को हिलाने का काम किया है. खास है की देश के सबसे बड़े दुश्मनों पर जो कार्रवाई की गयी है. उसमे नागपुर की हिस्सेदारी सबसे अहम है. आतंकी ठिकानों पर भारत ने जो ड्रोन कार्रवाई की है और जिस नागास्त्र ड्रोन से हमला किया गया है वो नागपुर में तैयार हुई है. ये नागपुर के लिए गर्व की बात है. आतंक पर सटीक निशाना लगाने वाला ड्रोन रक्षा क्षेत्र की देश की निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सोलर इंड्रस्टीज की सहायक कंपनी  इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड ने तैयार किया है. भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त युद्ध शुरू हो चुका है. इसकी शुरुवात पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा आतंकी ठिकानों को लेकर कार्रवाई के बाद हुई है. पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को लेकर चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर से नागपुर का नाम गर्व के साथ जोड़ा जा रहा है. वजह है जिस ड्रोन के माध्यम से आतंकी ठिकानों को नेश्तनाबूत किया गया है उसका निर्माण नागपुर में ही किया गया है. भारत ने अपनी ही सीमा से नागास्त्रा-1 ड्रोन के सहारे आतंकी ठिकानो को निशाना बनाया था. नागपुर की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड ने साइलेंट किलर के रूप में पहचान रखने वाले इस आत्मघाती ड्रोन की 120 ड्रोन की खेप को दिसंबर 2024 में ही भारतीय सेना को सौपा है. सरकार ने कंपनी के साथ आपातकालीन रूप से 480 नागास्त्रा -1 ड्रोन खरीदने के लिए अनुबंध किया है..गर्व की बात ये है की  लोइटरिंग म्यूनिशन तकनीक पर तैयार ये पूरी तरह से स्वदेशी ड्रोन है. और ये नागपुर में तैयार हुआ है इसलिए नागपुर वासियो के लिए अधिक गर्व की बात है. सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड लगातार नई तकनीक के साथ अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों को तैयार किये जाने के क्रम में बढ़ रहा है. बीते दिनों 30 अप्रेल को जब पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर पहुंचे थे. तब उन्होंने सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का दौरा किया था. और लोईटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे का उद्घाटन भी किया था. इसी के माध्यम से इस तरह के ड्रोन का परिक्षण किया जाता है. कंपनी नागास्त्र की कई रेंज में अधिक क्षमता वाले ड्रोन तैयार कर रही है. अब का दौर युद्ध में तकनीक पर आधारित है और भारत अपने रक्षा क्षेत्र को आधुनिक कर रहा है. जिस नागास्त्र 1 ड्रोन को आतंकी ठिकानो में भेजा गया था. वह 12 किलो वजनी है और दो किलो विस्फोटक के साथ 30 किलोमीटर तक जाकर अपने लक्ष्य को भेद सकता है. खास है की टारगेट नहीं मिलने पर इसे वापस बुलाया जा सकता है या पैराशूट के माध्यम से इसकी लैंडिंग भी कराई जा सकती है. रक्षा के क्षेत्र में भारत ने वर्षो पहले जो तैयारियां शुरू कर दी थी. उसकी वजह से पाकिस्तान कर मोर्चे पर पस्त हो रहा है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई