वाडी में कुत्तों का आतंक; 6 साल के मासूम पर जानलेवा हमला, गले पर लगी गंभीर चोट

नागपुर: वाडी परिसर में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना वाडी के दत्तावाड़ी क्षेत्र की है। गंभीर घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत सुरक्षा नगर इलाके में एपी फिटनेस जिम के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। 6 वर्षीय स्वरूप विजय मेश्राम अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी तीन आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्तों ने स्वरूप को बुरी तरह नोच डाला। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और वही पर बेहपर हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत घायल स्वरूप को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शहर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के गले पर गहरी चोट आई है, जिससे नसों पर असर पड़ सकता है और मस्तिष्क भी प्रभावित हो सकता है। यह क्षेत्र में इस तरह की तीसरी घटना है। स्थानीय नागरिक प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ना तो आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है और ना ही उनके टीकाकरण की कोई व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्वरूप की हालत गंभीर बनी हुई है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की अनदेखी से लोगों में गहरा आक्रोश है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई