ऑपरेशन सिंदूर है भारत का जवाब, एयरस्ट्राइक पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

Desk News. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
अमित शाह ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है.
गृह मंत्री ने ये भी कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा, पहलगाम पर भारत का पैग़ाम- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत की आत्मा पर हमला करने वालो को कड़ी सजा मिलेगी. भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है. मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर. बता दें कि भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थापित कई आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक के जरिए तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया था जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाया था. ऑपरेशन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया. ये एक “केंद्रित, नपी-तुली और गैर-उकसावा देने वाली” कार्रवाई थी. सरकार ने एक बयान में कहा कि ये ऑपरेशन सेना, वायुसेना और नौसेना का संयुक्त कदम है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया था. ऑपरेशन में ध्वस्त किए गए ये बुनियादी ढांचा तीन प्रमुख आतंकी संगठनों – लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े थे. अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित बहावलपुर को व्यापक रूप से जैश-ए-मोहम्मद के संचालन का केंद्र माना जाता है और 2019 के पुलवामा हमले के बाद से यह भारत की नज़र में है. मुरीदके, गुलपुर, सवाई, बिलाल कैंप, कोटली कैंप, बरनाला कैंप, सरजाल कैंप और महमूना कैंप पाकिस्तान और पीओजेके में भारत द्वारा मारे गए अन्य आठ स्थान हैं. सूत्रों के अनुसार, नौ ठिकानों पर सभी हमले सफल रहे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल वायुसेना के पायलट सुरक्षित हैं. सूत्रों ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की.
पाकिस्तान ने दावा किया कि छह जगहों पर हमला किया गया है और भारतीय हमले में आठ लोग मारे गए हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले को युद्ध की कार्रवाई करार दिया और कहा कि हमें इस हमला का करारा जवाब देने का पूरा अधिकार है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई