ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी ठिकानों को सफलता पूर्वक किया ध्वस्त

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में फैले नौ आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। इस महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई का वीडियो भी साझा किया गया। 1 कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक को न्याय दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया।
2 कुरैशी ने बताया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके में फैले नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकी नेटवर्क तैयार कर रहा था। यह नेटवर्क सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं था, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) तक फैला हुआ था। 3 कर्नल कुरैशी ने मुजफ्फराबाद के सवाई नाला कैंप को पहला प्रमुख निशाना बताया। यह कैंप नियंत्रण रेखा से लगभग 30 किलोमीटर भीतर स्थित था और लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र था। 4 कर्नल कुरैशी ने कहा कि इसी शिविर में उन आतंकियों को प्रशिक्षण दिया गया था, जिन्होंने 20 अक्टूबर 2024 को सोनमर्ग, 24 अक्टूबर को गुलमर्ग और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हमले किए थे। 5 वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन की रणनीति साझा करते हुए बताया कि हमले की शुरुआत 1:05 बजे रात से हुई और 1:30 बजे तक पूरी कार्रवाई अंजाम दी गई। 6 व्योमिका सिंह ने कहा, हमारी प्राथमिकता आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करना था। हम इस बात को लेकर सतर्क थे कि नागरिक ठिकानों को कोई नुकसान न पहुंचे। 7 सटीक हवाई हमलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मसूद अजहर को गहरा आघात पहुंचाया है। इसमें मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों और चार करीबी सहयोगियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, 70 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए है। 8 विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में आतंकी हमलों की एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें 2001 का संसद हमला, 2008 का मुंबई हमला, उरी, पुलवामा और हालिया पहलगाम हमले के दृश्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों को निशाना बनाया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई