अगर कोई हरकत की तो फिर होगी कार्रवाई, भारत की PAK को चेतावनी

Desk News भारतीय सशस्त्रबल और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी गई. इस दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सीधे-सीधे चेइस प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया था कि भारत के खिलाफ आगे भी हमला हो सकात है. इन्हें रोकना और इनसे निपटना बेहद जरूरी समझा गया. आज सुबह जैसे कि आपको पता है कि भारत ने इस तरह के सीमापार हमलों का जवाब देने और रोकने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग किया है. ये कार्रवाई बेहद नपी-तुली, गैर-उकसावे वाली, आनुपातिक और जिम्मेदारी पूर्ण है. ये आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को समाप्त करने और भारत में भेजे जाने वाले संभावित आतंकियों को अक्षम बनाने पर केंद्रित है.
इसके बाद भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि छह से सात मई 2025 की रात 1.05 से डेढ़ बजे के बीच भारतीय सशस्त्रबलों द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगे. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में नौ आतंकी कैंपों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से बर्बाद किया गया. पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है.तावनी भी दे दी. उन्होंने कहा कि यहां आतंकियों की नियुक्तियों से लेकर ट्रेनिंग का भी केंद्र था. यहां शीर्ष आतंकी आते थे. मैं बताना चाहती हूं कि हमले में सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है और अभी तक किसी भी नागरिक क्षति की रिपोर्ट नहीं है.
इस दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग के अंत में पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हम पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया से निपटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भविष्य में किसी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई करेगा तो भारतीय सेना उसका जवाब देने के लिए पूरा तरह तैयार है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई