‘रेड 2’ ने मंगलवार को भी की सॉलिड कमाई, 6 दिन में पहुंची 100 करोड़ के करीब

नई दिल्ली. अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ पहले दिन से ही थिएटर्स में धमाल मचा रही है. बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने वाली ये फिल्म वर्किंग डेज में भी लगातार दमदार कलेक्शन कर रही है. जनता से मिले पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने सॉलिड वीकेंड कलेक्शन करके आ रही ‘रेड 2’ को सोमवार के दिन आने वाली बड़ी गिरावट से तो बचा लिया. मगर मंगलवार को होने वाली कमाई से तय होना था कि अजय की फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करेगी. अब ‘रेड 2’ ने एक बार फिर सॉलिड कमाई के साथ तय कर लिया है कि पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन बड़ा होने वाला है.
पहले वीकेंड में ‘रेड 2’ ने ऑलमोस्ट 74 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था. फिल्मों के लिए स्पीड ब्रेकर बनकर आने वाले सोमवार को भी अजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और इसने 7.47 करोड़ रुपये कमाए.
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान कहते हैं कि ‘रेड 2’ ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. यानी पिछले दिन के मुकाबले अजय की फिल्म की कमाई में एक करोड़ से भी कम गिरावट आई है. हफ्ते के बीच वाले वर्किंग डेज में ये परफॉरमेंस बहुत दमदार है. अब 6 दिन में अजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 87 करोड़ रुपये के करीब नेट कलेक्शन कर लिया है. ‘रेड 2’ अब 100 करोड़ के लैंडमार्क से केवल 13 करोड़ रुपये दूर है. बुधवार और गुरुवार को मिलाकर फिल्म ये कलेक्शन पूरा कर सकती है. पिछले गुरुवार रिलीज हुई ‘रेड 2’ के पहले बॉक्स ऑफिस हफ्ते में 8 दिन की कमाई जुड़ेगी, जो इस फिल्म को 100 करोड़ तक ले जा सकती है. 2018 में आई पहली ‘रेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. अब ‘रेड 2’ इससे काफी ज्यादा कमाने के लिए तैयार है. 6 दिन की कमाई से ही अजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है. बॉलीवुड से अगली बड़ी रिलीज ‘हाउसफुल 5’ होगी जो 2 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. ऐसे में अजय की फिल्म के पास बड़ी कमाई करने के लिए एक लंबा समय है.

  • Related Posts

    महाकुंभ में माला बेचती थी मोनालिसा, पहला गाना हुआ रिलीज, कमाई के बारे में किया खुलासा!

    साल 2025 में महाकुंभ का मेला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगा था। इसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसी मेले में माल बेचने वाली भोसले रातों-रात…

    आंखें नम और मुरझाया हुआ चेहरा, फाइनल में हार के बाद प्रीति जिंटा का बुरा हाल!

    Desk News. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम खुशी से झूम उठी, लेकिन पंजाब…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई