‘रेड 2’ का कलेक्शन पहुंचा 130 करोड़ पार

नए दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ दूसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी थिएटर्स में अच्छी-खासी भीड़ जुटाने में कामयाब हो रही है. शुक्रवार से संडे तक अपने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने वाली ‘रेड 2’ ने सोमवार की शुरुआत भी बॉक्स ऑफिस रजिस्टर में दमदार आंकड़े के साथ की थी. मंगलवार की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन भी दमदार कमाई की है. इसके साथ ही अजय ने एक और बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन भी अचीव कर लिया है.
अजय की फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो लगभग शुक्रवार की कमाई के बराबर था. नए हफ्ते के पहले वर्किंग डे को इस तरह का होल्ड बॉक्स ऑफिस पर शानदार माना जाता है. अब मंगलवार की ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान बताते हैं कि 13वें दिन ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. यानी मंगलवार की कमाई भी लगभग सोमवार के बराबर ही रही. इस कमाई के साथ अजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 13 दिन में, कुल 133 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. 13 दिन की कमाई से ‘रेड 2’ 2025 में दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड अभी तक विक्की कौशल की ‘छावा’ के नाम है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काईफोर्स’ थी. ये फिल्म हिट तो नहीं साबित हो सकी थी मगर इसने 131 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी.
अब अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने इसकी जगह ले ली है और लगभग 133 करोड़ कलेक्शन के साथ, 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. ‘रेड 2’ के सामने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई दूसरी बड़ी फिल्म भी नहीं है. इंडस्ट्री से अगली बड़ी फिल्म जून की शुरुआत में आ रही ‘हाउसफुल 5’ होगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि तबतक ‘रेड 2’ का टोटल कलेक्शन कहां तक पहुंचता है.

  • Related Posts

    महाकुंभ में माला बेचती थी मोनालिसा, पहला गाना हुआ रिलीज, कमाई के बारे में किया खुलासा!

    साल 2025 में महाकुंभ का मेला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगा था। इसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसी मेले में माल बेचने वाली भोसले रातों-रात…

    आंखें नम और मुरझाया हुआ चेहरा, फाइनल में हार के बाद प्रीति जिंटा का बुरा हाल!

    Desk News. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम खुशी से झूम उठी, लेकिन पंजाब…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई