महाराष्ट्र की समृद्ध नाट्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की आवश्यकता: मंत्री उदय सामंत

नागपुर. महाराष्ट्र की ऐतिहासिक नाट्य परंपरा केवल राज्य की ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। इस परंपरा का वारसा नई पीढ़ी तक पहुँचाने की आवश्यकता है, यह बात महाराष्ट्र के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने आज यहाँ कही। वे रेशिमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के नागपुर शाखा द्वारा आयोजित विभागीय मराठी नाट्य संमेलन के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय मराठी नाट्य संमेलन के अध्यक्ष डॉ. जब्बार पटेल, नरेश गडेकर, अजय पाटील समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंत्री उदय सामंत ने कहा कि नाट्य परिषद और नाट्य क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को नवयुगीन रंगमंच के सफर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पहल करनी चाहिए। नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश देने की परंपरा को बनाए रखना आवश्यक है। हाल ही में ज्ञानेश्वरी को ई-बुक के रूप में उपलब्ध कराया गया है और संत तुकाराम महाराज के साढ़े चार हजार अभंगों को भी ई-बुक में लाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न माध्यमों के जरिए रंगमंच का यह समृद्ध वारसा नई पीढ़ी तक पहुँचाना चाहिए। कार्यक्रम में मंत्री श्री सामंत ने नाट्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नरेश गडेकर ने किया, जबकि अभिनेत्री भाग्यश्री चिरमुले ने सूत्र संचालन किया और आभार अजय पाटील ने व्यक्त किया। चार दिवसीय संमेलन का आयोजन: 24 से 27 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित इस विभागीय नाट्य संमेलन में विभिन्न नाट्य प्रयोगों और चर्चा सत्रों का आयोजन किया गया था। स्थानीय रंगकर्मियों और दर्शकों ने कार्यक्रमों में भारी रुचि दिखाई।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई