नागपूर. पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर किए गए भ्याड हमले के खिलाफ पूर्व वायु सैनिक कल्याण संघटना (ईवान) नागपूर द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और प्रधानमंत्री से पाकिस्तान का “अंतिम संस्कार” करने का आह्वान किया। इस आयोजन का उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा २२ एप्रिल २०२४ को किए गए आतंकवादी हमले में मारे गए भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सुनील गावपांडे (निवृत्त) ने अपने संबोधन में कहा कि अब पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है। उन्होंने माजी सैनिकों से भारत की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की और कहा कि अगर देश को लडाई की जरूरत पड़ी, तो हम आगे आएंगे। ईवान संघटना के संस्थापक अध्यक्ष श्री मनोहर भातकुलकर, अध्यक्ष लक्ष्मीकांत नांदरुणकर, सचिव अजय गाढवे सहित अन्य माजी सैनिकों और नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभा के दौरान “बदला लेंगे, पाकिस्तान का अंतिम संस्कार करेंगे” जैसे नारे लगाए गए और पूरे अजनी क्षेत्र को गूंजित कर दिया।










