पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी डिप्टी पीएम ने दिया शर्मनाक बयान, आतंकियों को बताया स्वतंत्रता सेनानी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आया है। पहलगाम हमले में निहत्थे पर्यटकों की बर्बर हत्या की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है और आतंकवादियों को सजा देने की बात कही जा रही है, वहीं पाकिस्तान ने इस पर शर्मनाक बयान दिया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने 28 लोगों के हत्यारे आतंकवादियों को स्वतंत्रता सेनानी बताकर उनकी तारीफ की। डार ने इस्लामाबाद में बात करते हुए पहलगाम हमले को लेकर ये जहरीला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हमला करने वाले लोग स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ये टिप्पणी बृहस्पतिवार को की। इसके एक दिन पहले भारत ने पहलगाम हमले को पाकिस्तान को जोड़ते हुए इस्लामाबाद के खिलाफ कई जवाबी कदम उठाए थे। इसमें सबसे बड़ा कदम 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करना था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक बुलाई थी, जिसमें जवाबी फैसले लिए गए। इसमें भारत के साथ व्यापार पर रोक, वाघा बार्डर को बंद करना और भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस के इस्तेमाल पर रोक का फैसला लिया गया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ये टिप्पणी बृहस्पतिवार को की। इसके एक दिन पहले भारत ने पहलगाम हमले को पाकिस्तान को जोड़ते हुए इस्लामाबाद के खिलाफ कई जवाबी कदम उठाए थे। इसमें सबसे बड़ा कदम 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करना था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक बुलाई थी, जिसमें जवाबी फैसले लिए गए। इसमें भारत के साथ व्यापार पर रोक, वाघा बार्डर को बंद करना और भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस के इस्तेमाल पर रोक का फैसला लिया गया। सिंधु जल संधि को रोके जाने के मुद्दे पर डार ने कहा, ‘पाकिस्तान में 24 करोड़ लोगों को पानी की जरूरत है। आप इसे रोक नहीं सकते हैं। यह युद्ध की तरह है। किसी भी तरह का निलंबन या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ डार ने भारत को गीदड़भभकी दी कि अगर वह पाकिस्तान को धमकाता है या उस पर हमला करता है, तो देश भी इसी तरह का जवाब देगा। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान पर सीधे हमला किया जाता है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सिंधु जल संधु को रोके जाने पर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इसे युद्ध की तरह बताया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एनएससी बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘सिंधु जल संधि के अनुसार पाकिस्तान के पानी के प्रवाह को रोकने या मोड़ने और निचले तटवर्ती लोगों के अधिकारों को हड़पने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।’

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई