नागपुर जिले में 30 लाख घरों का निर्माण, झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का घर: बावनकुले

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आवास योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोराडी और खापरखेडा बिजली परियोजनाओं के ठेका कर्मचारियों के लिए 5000 घर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कामठी शहर में भी ढाई हजार घरों के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जबकि भिलगांव और खैरी के पास 5000 घरों का कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। बावनकुले ने बताया कि नागपुर शहर और जिले के करीब 5500 लोगों को तैयार घर वितरित किए जाएंगे। ये घर मुख्यमंत्री के हाथों सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही नागपुर शहर में हिस्लॉप कॉलेज के पास स्थित म्हाडा की इमारत का पुनर्विकास किया जाएगा और वहां के अतिक्रमणकारियों को भी घर दिए जाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों की सूची महानगरपालिका द्वारा तैयार की जा रही है और उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के माध्यम से राज्य को 20 लाख घरों की स्वीकृति मिल चुकी है और केंद्र सरकार से 10 लाख अतिरिक्त घरों की मंजूरी आने वाली है, जिससे राज्य में कुल 30 लाख घर बनाए जाएंगे – जो एक रिकॉर्ड होगा। बावनकुले ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व शिवराज सिंह चौहान के सहयोग से लाई जा रही है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागपुर जिले में एक भी खेतिहर मजदूर या झुग्गीवासी ऐसा नहीं बचेगा जिसे घर न मिले। “सभी के लिए घर” इस उद्देश्य के साथ सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई