कश्मीर हादसे पर बावनकुले बोले सरकार में कोई मतभेद नहीं, इस पर राजनीति न करें

Nagpur. महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में श्रीनगर में हुए हादसे और उसके बाद की सरकार की कार्यवाही पर मीडिया को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में न तो कोई राजनीतिक उद्देश्य है और न ही सरकार में कोई मतभेद है। उन्होंने कहा, “हम सब पर्यटकों को सुरक्षित घर लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। महाराष्ट्र के करीब 3000 से 4000 पर्यटक श्रीनगर में हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की योजना बनाई गई है। इसमें कोई श्रेय लेने की बात नहीं है, यह एक मानवीय संकट है।” चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी स्पष्ट किया कि एकनाथ शिंदे श्रीनगर गए, तो वह उनके पार्टी प्रमुख होने के नाते गए, जबकि गिरीश महाजन को आपदा प्रबंधन मंत्री होने के कारण भेजा गया। उन्होंने कहा, “इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। ज्यादा वीवीआईपी मूवमेंट न हो, इसलिए सीमित लोगों को ही भेजा गया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “देश को इस समय मज़बूत करने की ज़रूरत है, न कि राजनीति करने की। प्रधानमंत्री मोदीजी ने सभी दलों से एकजुट होने की अपील की है और ऐसे समय में राजनीति करना अनुचित है।” बावनकुले ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता इस समय पानी की टंचाई और पशुओं के लिए छावनियों की व्यवस्था है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।” राहुल गांधी के पहलगाम दौरे पर उन्होंने कहा कि “यह अच्छी बात है, सभी दलों को एक होकर आगे बढ़ना चाहिए। देश को इस समय एकता की जरूरत है।” पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी पर केंद्र सरकार के फैसले को समर्थन इस मुद्दे पर उन्होंने कहा, “राज्य सरकार, केंद्र सरकार के निर्णय के साथ है। प्रधानमंत्री मोदीजी का निर्णय देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए बेहद अहम है और राज्य सरकार इसका पूर्णतः पालन करेगी।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई