हिंदी को लेकर की जा रही राजनीति, चंद्रशेखर बावनकुले बोले- मराठी भाषा पर कोई समझौता नहीं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी पढ़ना जरुरी

नागपुर. महराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर माहौल गर्माने का प्रयास किया जा रहा है। राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस लगातार मराठी भाषा को समाप्त करने के लिए हिंदी भाषा को थोपने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं मनसे ने निर्णय के खियलद सड़क पर उतरने का ऐलान भी कर दिया है। वहीं अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने टिप्पणी की है। बावनकुले ने कहा कि, “हिंदी को लेकर राज्य में राजनीति की जा रही है।” यही नहीं बावनकुले ने यह भी कहा कि, मराठी भाषा पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा ,लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हिंदा पढ़ना भी जरुरी है।”
हिंदी को राष्ट्रभाषा बताने के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण दिया है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “मेरे बयान पर राजनीति हो रही है, दरअसल कल मैंने गलती से हिंदी को राष्ट्रभाषा कह दिया, मुझे इसके बजाय राजभाषा कहना चाहिए था। हिंदी राजभाषा है। कल मैंने कहा था कि यह राष्ट्रभाषा है।” बावनकुले ने कहा, “मेरे कहने का मतलब यह था कि कुछ लोग हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार करने की आलोचना करते हैं। इस देश में लगातार विकास किया जा रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए विरोधियों द्वारा बहुत काम किया जा रहा है।” बावनकुले ने यह भी कहा कि, “मराठी पहचान, मराठी लोगों के लिए मराठी हमारी भाषा होनी चाहिए।”
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बावनकुले ने कहा, “अगर हम इस देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार करें तो उसमें हिंदी विषय होगा। अगर हिंदी को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है तो इस पर इतना बड़ा राजनीतिकरण, विरोध और मारपीट करना ठीक नहीं है। मराठी भाषा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लेकिन सभी को हिंदी आनी चाहिए।” उन्होंने आग कहा, “उत्तर प्रदेश या देश के अन्य हिस्सों में यात्रा करते समय, कुछ लोग अंग्रेजी, हिंदी, तमिल बोलते हैं। इसलिए, कम से कम एक आम भाषा, आधिकारिक भाषा, हिंदी, आमतौर पर जानी जाती है। देश के 60 प्रतिशत राज्यों में, हिंदी में काम होता है, उस राज्य की भाषा और पहचान को बनाए रखने और हिंदी सीखने में कुछ भी गलत नहीं है।”
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई