युवासेना जिला प्रमुख विक्रांत सहारे पर झूठा मामला दर्ज

DESK NEWS. महाराष्ट्र के भटाळी ओपन कास्ट माइन के पास स्थित कावेरी सी-5 जेवी कंपनी में एक नाबालिग लड़के के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर युवासेना के जिला प्रमुख विक्रांत सहारे पर झूठा मामला दर्ज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उक्त कंपनी में एक नाबालिग लड़का काम कर रहा था। उसे न केवल बेरहमी से पीटा गया बल्कि नौकरी से भी निकाल दिया गया। यह मामला बाल श्रम कानून का सीधा उल्लंघन है। पीड़ित लड़का और उसकी मां ने इंसाफ की मांग करते हुए विक्रांत सहारे से संपर्क किया। 20 मार्च 2025 को विक्रांत सहारे, पीड़ित बालक और उसकी मां के साथ कंपनी कार्यालय पहुंचे और वहां के प्रोजेक्ट मैनेजर व्यंकटेश्वर रेड्डी से सवाल किया। रेड्डी ने टालमटोल करते हुए जवाब दिया और कहा, “जो करना है कर लो।” इसके बाद सहारे ने इस मामले में श्रम आयुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्रम आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सहारे को पत्र भी जारी किया। लेकिन 31 मार्च को सहारे के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में कावेरी कंपनी से 5 लाख की रंगदारी मांगने का झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज कर दिया गया। रेड्डी की शिकायत के अनुसार, सहारे ने कहा कि उनका “इगो हर्ट” हुआ है, और बदले में 10 लोगों को नौकरी पर रखने व 5 लाख रुपये देने की मांग की गई। हालांकि, शिकायत में जिन दो कर्मचारियों का नाम लिया गया है, उन्होंने साफ इंकार किया कि वे कभी सहारे के ऑफिस आए ही नहीं। इनमें से एक कर्मचारी ने तो बाकायदा हलफनामा भी दिया है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ। विक्रांत सहारे का कहना है कि रेड्डी ने फर्जी बयान देकर पुलिस को गुमराह किया है और अगर पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। युवासेना ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि बाहरी कंपनियों को यहां काम करना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, लेकिन कानून का उल्लंघन करते हुए अगर स्थानीयों पर अन्याय होगा, तो उसके खिलाफ आवाज जरूर उठेगी। बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनी ने पुलिस को साथ मिलाकर सहारे पर झूठा केस दर्ज किया है, इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। आज हमारे साथ ऐसा हुआ, तो कल किसी और के साथ भी हो सकता है। हम उस नाबालिग को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। समाजसेवा करते हुए अगर झूठे केस भी झेलने पड़े, तो भी पीछे नहीं हटेंगे। अब इस लड़ाई को हम कानूनी तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई