नागपुर शहर में हीट स्ट्रोक, अब चौराहों पर लगेगी ग्रीन शेड नेट

नागपुर. मनपा प्रशासन ने उष्माघात प्रतिंबधक उपाययोजना के तहत 9 स्थानों पर चौराहों पर ग्रीन शेड लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है। यातायात विभाग को तत्काल प्रायोगिक तौर पर रिजर्व बैंक चौराहे पर ग्रीन शेड लगाने का निर्देश दिया गया है। यहां यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद अन्य स्थानों पर ग्रीन शेड लगाया जाएगा। प्रस्तावित स्थानों में जीपीओ चौक, लॉ कालेज चौक, तुकड़ोजी पुतला, कमाल टॉकिज चौक, शंकर नगर चौक, सक्करदरा चौक, माटे चौक और टेलीफोन एक्सचेंज चौक को शामिल किया गया है। साथ ही शहर के उद्यानों को दोपहर में खुला रखने, सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ भी शुरू किए गए हैं।
10 स्थानों पर बेड आरक्षित उष्माघात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मनपा के तीन सहित सहित 10 अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाए हैं। मनपा के गांधी नगर स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल, इमामवाड़ा के आइसोलेशन अस्पताल और पांचापावली अस्पताल में 5 बेड को कोल्ड वार्ड के रूप में रखा गया है। इसके अलावा मेडिकल, मेयो, ईएसआईसी अस्पताल, शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, आसी नगर में डॉ बाबासाहब आंबेडकर अस्पताल, सेंट्रल रेलवे अस्पताल और डागा अस्पताल में दो-दो बेड आरक्षित रखे गए हैं। मनपा प्रशासन की ओर से उष्माघात का परीक्षण करने के लिए 60 घरों पर प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत लकड़गंज जोन के हिवरी नगर में 60 घरों का चयन किया गया है, इनमें से 30 घरों को हीट रेजिस्टेंट पेंट लगाया गया है। पेंट की बदौलत घरों के 5 से 6 डिग्री तापमान में कमी काा सामान्य घरों के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। इन घरों के साथ ही 30 सामान्य घरों को भी सर्वेक्षण शामिल किया गया है। 30 पेंट लगे घरों का इस सप्ताह के अंत में तीन दिन तक मशीनों से मूल्यांकन किया जाएगा। शहर में बेघर नागरिकों की की सुरक्षा के लिए उष्माघात प्रतिबंधात्मक उपाययोजना में बेघरों की खोज कर उन्हें निवारा केंद्र में पहुंचाया जा रहा है। मनपा आयुक्त के निर्देश पर समाज विकास विभाग की उपायुक्त डॉ. रंजना लाडे के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया है। शहर के सार्वजनिक स्थानों से बेघरों को खोज कर निवारा में लाकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उष्माघात से जीवित हानि को रोकने के लिए रास्ते, बाजार, बस स्थानक, दवाखानों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खोज की जा रही है। शहर में 400 लोगों के निवास क्षमता के 6 बेघर निवारा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
शहर में तापमान के बढ़ने से नागरिकों को दिक्कत हो रही है, लेकिन अब तक शहर में उष्माघात के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। नागरिकों में जनजागरण सहित उपाययोजना को लेकर लगातार प्रयास हाे रहा है। उष्माघात से सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय यह है कि, अत्यंत आवश्यक होने पर धूप में जाने पर शरीर को ढंककर और शरीर में पानी के स्तर को बनाएं रखें। -डॉ गोवर्धन नवखरे, संक्रमण रोग अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, मनपा

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई