मजाक बना जानलेवा; डंडे से सिर पर वार कर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर. पारडी थाना क्षेत्र में मोबाइल छिपाने के मामूली मजाक ने एक जान ले ली। आरोपी ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के सिर पर डंडे से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना पारडी के नवीन नगर स्थित एनआईटी गार्डन के पास हुई। इस ह्त्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। मृतक की पहचान जितेन्द्र उर्फ जितू राजू जयदेव  के रूप में हुई है, जबकि आरोपी इतवारीदास शिवदास माणिकपुरी  बताया जा रहा है। दोनों ही मजदूरी करते थे और पुराने दोस्त थे। शाम करीब 6.30 बजे जितू अपने दोस्तों से मिलने नवीन नगर गया था। एनआईटी गार्डन के पास दोस्तों की मंडली खड़ी थी, तभी मजाक-मजाक में किसी ने इतवारीदास का मोबाइल छिपा दिया। मोबाइल नहीं मिलने से वह गुस्से में आ गया और शक जताते हुए जितू से मोबाइल लौटाने को कहा। जब जितू ने इंकार किया, तो विवाद बढ़ गया और दोनों में गालीगलौच हुई। इस दौरान जितू ने इतवारीदास को थप्पड़ जड़ दिया। अपमानित महसूस करते हुए आरोपी ने वहां से जाते हुए उसे देख लेने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद वह सेंट्रिंग में उपयोग होने वाला भारी डंडा लेकर लौटा और पीछे से जितू के सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद लगातार 2-3 वार और किए, जब तक अन्य दोस्त बीच में आकर उसे नहीं रोका। गंभीर रूप से घायल जितू को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारडी पुलिस की टीम  घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इतवारीदास को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई