नागपुर में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या, एक के बाद एक छह राउंड किए फायर

नागपुर. नागपुर शहर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात में शोशा रेस्टोरेंट के मालिक अविनाश भुसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 वर्षीय अविनाश पर चार अज्ञात हमलावरों ने देर रात उनके ही रेस्टोरेंट के बाहर हमला किया। हमलावर दो मोपेड पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अविनाश पर एक के बाद एक छह राउंड फायरिंग किये। पुरानी रंजीश के चलते हत्या होने की चर्चा है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत हुई इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट संचालक अविनाश भुसारी पर अंधाधुंध छ राउंड फायर किए गए थे। अविनाश को 3 से 4 गोलियां लगी थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अविनाश को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हिरणवार गैंग ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि खापरखेड़ा में पवन हिरणवार और बंटी हिरणवार पर शेखू गैंग ने गोलीबारी की थी। तब पवन की इस गोलीबारी में मौत हो गई थी जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस हत्या में शामिल एक आरोपी अवि भुसारी अविनाश का चचेरा भाई  था। इस हत्या  का बदला लेने के लिए हिरणवार गैंग द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि अविनाश भुसारी का उसे हत्या में कोई भी लेना-देना नहीं था। इस हत्या की वारदात को बंटी हिरणबार शक्ति यादव और उनके चार अन्य साथियों ने मिलकर अंजाम दिए जाने की चर्चा है। पुलिस अब परिसर में लगे  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अविनाश एक मिलनसार और मेहनती युवक था। उनका रेस्टोरेंट इलाके में काफी प्रसिद्ध था । घटना के वक्त वह अपने रेस्टोरेंट बंद कर एक की गोली के पास खड़े होकर आइस गोला खा रहे थे इस दौरान उन यह ताबड तोड़ फायरिंग की गई।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। नागपुर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई