कीर्तन के साथ हरिनाम सप्ताह का समापन

छिंदवाड़ा. तहसील सौसर अंतर्गत ग्राम रंगारी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विगत 6 अप्रैल से चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का समापन हरि भक्त परायण ईश्वर महाराज उइके द्वारा दहिलाही और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान, काकड़ा, ज्ञानेश्वरी परायण, हरिपाठ एवं प्रतिदिन विभिन्न हरिभक्तों द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिर प्रांगण में भव्य दिव्य माऊली का रिंगन महोत्सव हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से हरि भक्त परायण सोपान काका पारवे परभणी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। संतों के चरणों के स्पर्श से क्षेत्र की धरा पावन हो उठी और हरिनाम कीर्तन से सम्पूर्ण वातावरण धार्मिक हो गया कार्यक्रम में माऊली केमिकल कंपनी के डायरेक्टर संजय ठाकरे, पूर्व विधायक रामराव महाले, पूर्व सरपंच भेमराज ठाकरे, सरपंच नितेश ठाकरे, जनपद पंचायत समन्वय अधिकारी सुभाष ठाकरे, बबलू ठाकरे, विनोद ठाकरे समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस आयोजन में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध कीर्तनकार हरि भक्त परायण ईश्वर महाराज उइके द्वारा भव्य कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि सौसर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और पंचमुखी हनुमान मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष आनंद ठाकरे के पिताजी गंगाधर दौलत ठाकरे ने मंदिर के लिए अपनी आधे एकड़ जमीन दान की थी, जिसे समति के सभी पदाधिकारियों ने शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन के दौरान, अखंड हरिनाम कीर्तन में पधारे सभी श्रद्धालु भक्तों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई