नागपुर जिले में फर्टिलाइज़र कॉम्प्लेक्स की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री सकारात्मक: विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख

नागपुर जिले में फर्टिलाइज़र कॉम्प्लेक्स की स्थापना को लेकर सावनेर-कलमेश्वर क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने 10 अप्रैल को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस बैठक में इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक डॉ. देशमुख ने बताया कि ओडिशा तक जाने वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नागपुर से होकर गुजरती है। इसी पाइपलाइन के माध्यम से मिलने वाली गैस के आधार पर नागपुर जिले में केमिकल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स की स्थापना संभव है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री से हुई भेंट में इस विषय पर चर्चा की गई थी। उन्होंने बताया कि भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड फर्टिलाइज़र कॉम्प्लेक्स कलमेश्वर में स्थापित करने का उनका प्रयास जारी है। इस दिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। डॉ. देशमुख ने कहा, “इस परियोजना के माध्यम से यूरिया और कृषि में उपयोगी अन्य उत्पाद बनाए जा सकेंगे। इससे किसानों को वाजिब दर पर खाद उपलब्ध होगा और आर्थिक शोषण से उन्हें राहत मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा, “इस प्रकार का प्रकल्प नागपुर में स्थापित होने से दोहरे लाभ होंगे – एक तो क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और दूसरा बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। फर्टिलाइज़र कॉम्प्लेक्स के इर्द-गिर्द अन्य उद्योग भी विकसित होंगे, जिससे निवेश में वृद्धि होगी। नागपुर को कृषि और औद्योगिक विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही महंगे खाद पर किसानों की निर्भरता भी कम होगी।” गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने भी इस परियोजना में रुचि दिखाई है। डॉ. देशमुख ने आग्रह किया कि इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं ताकि विदर्भ और नागपुर जिले का विकास तेज़ी से हो और किसानों को लाभ तथा युवाओं को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए। इस अवसर पर राजीव सिंघल (डायरेक्टर, बीडी), प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), आनंद कापरे (जनरल मैनेजर, गेल), डॉ. पी. अंबालागन (सचिव, उद्योग विभाग) सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को एक संबंधित निवेदन पत्र भी सौंपा गया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई