अब गुजरात के वंतारा की तर्ज पर महाराष्ट्र में सूर्य तारा पर विचार

नागपुर. राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक ने कहा कि, महाराष्ट्र को जल्द ही गुजरात के ‘वंतारा’ जैसा वन्यजीव अभयारण्य और बचाव केंद्र मिलेगा। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए ‘सूर्य तारा’ नाम पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा- गत कुछ माह में लगातार बाघों की मौतें जरूर हुई हैं, लेकिन बाघों के मरने का कोई एक कारण नहीं है। कुछ नेचुरल डेथ है, तो कुछ बाघ क्षेत्र पाने की लड़ाई में जख्मी होकर मरे हैं। काफी कम बाघ अवैध शिकार का हिस्सा हैं। वे बुधवार को सिविल लाइंस स्थित हरिसिंग सभागृह में आयोजित पत्रपरिषद में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा- अवैध शिकार मामले में जो अपराधी पकड़े गए हैं, उनके कनेक्शन हर राज्य में हैं। यानी हर जगह इस तरह के गिरोह सक्रीय हो सकते हैं। उन्होंने कहा- कोर से ज्यादा बाघ बफर में हैं, इसलिए मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा हो रही है। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसलिए वन विभाग तैयारी कर रहा है। मांसाहारी वन्यजीवों को कोर इलाकों से बाहर निकलने की जरूरत न पड़े, इसलिए जंगलों के कोर एरिया में फलों के पौधों के लगाए जाएंगे। पौधे बड़े होने पर शाकाहारी वन्यजीव फलों की ओर आकर्षित होंगे। मांसाहारी वन्यजीवों को कोर इलाके में ही शिकार मिलता रहेगा। पर्यटकों को आकर्षित करने को लेकर उन्होंने कहा- सफारी गेट के सामने कई बदलाव किए जाएंगे। इन्हें सुपर गेट की तरह डेवलप किया जाएगा। यहां ठहरने के लिए बड़े-बड़े रेस्त्रां की सुविधा होगी, ताकि पर्यटकों को सुविधा हो। समृद्धि मार्ग पर उन्होंने कहा- मार्ग के दोनों छोर पर पेड़ लगाने की जिम्मेदारी सामाजिक वनीकरण विभाग को दी है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई