नागपुर पुलिस में अधिकारियों के पदों में होगी वृद्धि

नागपुर. नागपुर शहर (Nagpur City) देश के प्रमुख विकासशील शहरो में से एक है। एक तरफ जहाँ शहर का दायरा और जनसख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अपराध भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि, कानून व्यवस्था सहित अपराधों की समीक्षा कर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र का रिस्ट्रक्चर किया जा रहा है। इसी के तहत कामठी को जोन छह बनाने सहित शहर में एक एसीपी (ACP) और एसीपी ट्रैफिक (ACP Traffic) पोस्ट को बढ़ाने की मांग गृहमंत्रालय (State Home Ministry) से की गई है। बेमौसम बारिश से नागपुर सहित विभाग में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसी को लेकर शहर के सिविल लाइन्स स्थित नियोजन समिति में बावनकुले के अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक से पहले बावनकुले ने पत्रकारों से बात की। जिसमें उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। हाल ही में नागपुर ग्रामीण में सात नए पुलिस थाना बनाने को लेकर बावनकुले सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए बावनकुले ने यह बात कही। बावनकुले ने कहा कि, “नागपुर में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की समीक्षा की। सुरक्षा की समीक्षा की गई। नागपुर जिले में चार से पांच पुलिस स्टेशन बढ़ाने की जरूरत है। शहर में पांच पुलिस थाने बढ़ाने की जरूरत है। एडिशनल सीपी डीसीपी जोन कामठी को अलग जोन नंबर छह बनाने की जरूरत है। नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पुनर्गठन और कुछ पुलिस स्टेशनों का विस्तार करने की आवश्यकता है।” पालकमंत्री ने आगे कहा, “जिले में हो रहे अपराध और पुलिस स्थानों की दुरी को देखते हुए हम व्यवस्था को रिस्ट्रक्चर करने में लगे हुए हैं। हमने गृह मंत्रालय से एक अतिरिक्त आयुक्त, एसीपी ट्रैफिक की पोस्ट मांगी है। इसी के साथ कामठी को डीसीपी जोन छह की मांग गृह मंत्रालय से की है।” बावनकुले ने आगे कहा कि, आने वाले दिनों में नागपुर शहर में कानून व्यवस्था का अच्छा नियोजन दिखाई देगा।”
  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई