अशोक सिंह ठाकुर को इंटैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

चंद्रपुर. चंद्रपुर के प्रख्यात इतिहासकार और सिक्का संग्रहक अशोक सिंह ठाकुर को भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) का पांचवां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शनिवार शाम एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम चांदा क्लब और एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह ठाकुर मंच पर उपस्थित थे। उनके साथ चांदा क्लब के सचिव डॉ. कीर्तिवर्धन दीक्षित, एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन रूंगटा, डॉ. राजीव देवईकर और संदीप बांठिया भी मंच साझा कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ठाकुर के लंबे और समर्पित सांस्कृतिक योगदान को रेखांकित किया। मधुसूदन रूंगटा, डॉ. दीक्षित और संदीप बांठिया ने उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उनका जुनून और लगन उन्हें इंटैक के शीर्ष पद तक ले गया। अपने संबोधन में अशोक सिंह ठाकुर ने इंटैक द्वारा भारत और विदेशों में किए जा रहे सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने चंद्रपुर स्थित ब्रिटिश कालीन ‘सराय’ के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की विशेष चर्चा की। इस अवसर पर अधिवक्ता भगवानत ने ठाकुर के धैर्य, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे अपने पूर्ववर्तियों से भी बेहतर कार्य करेंगे। समारोह में एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्योगपति, चांदा क्लब के वरिष्ठ सदस्य, इंटैक चंद्रपुर चैप्टर, सूर्यान्श संगठन, उत्तर भारतीय ब्राह्मण सभा के सदस्य, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कक्कड़ ने किया और शैलेन्द्र बगला ने आभार प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई